खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन की उल्टी गिनती शुरू
हिंदी सिनेमा के चर्चित निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी की मेजबानी में होने वाले एडवेंचर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के नए सीजन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।
शो में शामिल कलाकारों के इस शो को लेकर ख्याल भी सामने आने लगे हैं। शो की पूरी शूटिंग हो चुकी है। बस अब दर्शकों को रोहित के शो का वैसे ही इंतजार है जैसे वह उनकी पूरी हो चुकी फिल्म सूर्यवंशी का 2 साल से कर रहे हैं। इस बीच रोहित शेट्टी के बारे में चर्चा यह भी है कि वह प्राइम वीडियो के लिए अगले महीने से एक वेब सीरीज की शूटिंग करने जा रहे हैं लेकिन रोहित शेट्टी ने इससे साफ इनकार कर दिया है। रोहित शेट्टी ने हिंदी सिनेमा में अपनी मेहनत और हिम्मत से एक अलग मुकाम हासिल किया है। शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में निर्देशित करने के बाद वह हिंदी सिनेमा के चोटी के पांच निर्देशको में शामिल हुए हैं। रोहित शेट्टी ने बतौर फिल्म निर्देशक अपना कैरियर अजय देवगन और अभिषेक बच्चन की फिल्म जमीन से साल 2003 में शुरू किया था। तब से बीते 18 साल में वह 15 फिल्में बना चुके हैं।
फिलहाल रोहित शेट्टी अपना पूरा ध्यान अपने एडवेंचर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के नए सीजन के लॉन्च पर लगा रहे हैं । शो का 11वां सीजन इस साल 17 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस सीजन में इस बार आस्था गिल, अभिनव शुक्ला, अनुष्का सेन ,अर्जुन बिजलानी, दिव्यंका त्रिपाठी ,महक चहल, निक्की तंबोली ,राहुल वैद्य, सना मकबूल, सौरभ राज, श्वेता तिवारी ,वरुण सूद और विशाल आदित्य सिंह हिस्सा ले रहे हैं।
Samiksha
