खेलों के महाकुंभ का हुआ शुभारंभ
खेलों के महाकुंभ ओलंपिक के आयोजन की आखिरकार घड़ी आ ही गई। ओलंपिक का उद्घाटन हमेशा से सभी खिलाड़ियों के लिए यादगार होता है। इस उद्घाटन में हर कोई अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहता है।
लेकिन इस बार कोरोना को देखते हुए ऐसा नहीं हुआ ।सभी देशों ने कोरोना संक्रमण के चलते अपने खिलाड़ियों की संख्या सीमित कर दी है ।इस वजह से महाकुंभ के आयोजन में ना ही ज्यादा भीड़ होगी और सभी खिलाड़ी मास्क लगाए दिखाई देंगे।
सभी देशों को देखते हुए भारतीय दल भी सीमित कर दिया गया है। भारतीय दल में से हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह और 6 बार की विश्व चैंपियन रही मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे और उनके साथ 18 और 6 ऑफिशियल लोग ही होंगे।
Samiksha
