अब शहर का इतिहास बताएगा वाटर और लेजर शो
शहर वासियों को वाटर और लेजर शो के माध्यम से शहर के इतिहास को बताए जाने की शुरुआत कुछ ही महीनों में हो जाएगी। चंद्रशेखर आजाद पार्क में वाटर और लेजर शो का भी आनंद उठा सकेंगे शहरवासी।
इसके साथ प्रयागराज के और जिले के इतिहास और महापुरुषों के बारे में भी इस शो की वजह से लोग जान पाएंगे। पानी की फुवारों से बने दीवार पर म्यूजिकल लेजर शो की शुरुआत दिसंबर में हो जाएगी। प्रयागराज शहर में कुंभ के दौरान किला घाट के पास वाटर और लेजर शो का आयोजन किया गया था ।जिसने पर्यटकों और श्रद्धालुओं का मन मोह लिया था। इस शो में लघु फिल्में भी दिखाई गई थी जोकि लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही। इसी तरह से म्यूजिकल लेजर शो के माध्यम से महापुरुषों और चंद्रशेखर आजाद के बारे में लघु फिल्में भी दिखाई जाएंगी।
इस लेजर शो का और वाटर शो का निर्माण स्मार्ट सिटी के अंतर्गत ही होगा। वही प्रयागराज के डीएम संजय कुमार खत्री ने चंद्रशेखर आजाद पार्क का निरीक्षण करके प्रयागराज विकास प्राधिकरण से रिपोर्ट मांगी है। चंद्रशेखर आजाद पार्क में बनी झील एक बार फिर से लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। जिसकी तैयारियां, मरम्मत और सुंदरीकरण का कार्य होगा। इसमें रंगीन फव्वारे लगाने के साथ-साथ वोटिंग का भी मजा शहरवासी ले सकते हैं।
Samiksha
