Homeप्रयागराजसावन में भव्यता के साथ सजे शिवालय

सावन में भव्यता के साथ सजे शिवालय

सावन में भव्यता के साथ सजे शिवालय
भगवान शिव के सबसे प्रिय मास सावन की शुरुआत रविवार को आयुष्मान योग में हुई। पिछले साल लॉक डाउन की वजह से भक्त भगवान शिव के करीब नहीं पहुंच सके थे ।

इस बार महादेव को प्रसन्न करने के लिए उनके प्रिय महीने सावन में चार सोमवार पड़ रहे हैं। ऐसे में यह सावन सुख समृद्धि प्रदान करने वाला होगा। वही सावन को मद्देनजर रखते हुए शिव मंदिरों को भव्यता के साथ सजाया भी गया है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के बीच इस सावन में भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक भी कर सकेंगे। शहर के सभी शिवालयों में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। सावन में स्नान और जलाभिषेक के लिए संगम के तट के अलावा गंगा के दूसरे तटों से लेकर सभी शिवालयों तक की तैयारियां पूरी हो गई है। मंदिरों में इस बार भी सेनेटाइजेशन के साथ सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए सर्कल बनाए गए हैं। वही प्रयागराज के प्रसिद्ध मनकामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बैरिकेडिंग भी लगाई गई है।

पुरुष और महिलाएं अलग-अलग कतार में खड़ी होकर भगवान शिव का दर्शन और पूजन करेंगे। इसी तरह शहर के सभी शिवालयों में कोरोना को मद्देनजर रखते हुए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। सावन को मद्देनजर रखते हुए गंगा घाटों पर एसडीआरएफ और जल पुलिस भी तैनात है जो कि लोगों को गहरे पानी में जाने से रोकने के साथ-साथ लोगों को डूबने जैसे हादसों से भी बचाई।

Samiksha

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments