Homeप्रयागराजअगर आए अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल तो हो जाइए सावधान

अगर आए अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल तो हो जाइए सावधान

अगर आए अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल तो हो जाइए सावधान
सोशल मीडिया के इस जमाने में हम लोग कई सोशल साइट से वॉइस कॉल और वीडियो कॉल करते हैं लेकिन अगर किसी अनजान नंबर से वीडियो कॉल आए तो आप अलर्ट हो जाएं।

ऐसा इसलिए क्योंकि कॉल रिसीव करने पर आप हो सकते हैं ब्लैक मेलिंग के शिकार। ऐसा ही एक मामला प्रयागराज के रहने वाले ऑटो पार्ट्स कारोबारी के साथ हुआ। जिसे एक वीडियो कॉल उठाना महंगा पड़ गया। उस व्यापारी ने पुलिस से इसकी शिकायत की और पुलिस को बताया कि 15 जून को उसके पास फेसबुक मैसेंजर के जरिए एक मैसेज आया। मैसेज एक युवती की प्रोफाइल पिक्चर वाली आईडी से आया था ।कुछ ही देर बाद उनके व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आया। जैसे ही उन्होंने वीडियो कॉल रिसीव किया एक युवती बिना कपड़ों के उन्हें दिखी और फोन कट गया। कुछ देर बाद दोबारा फोन आया और फोन कट गया। अगले ही दिन एक अनजान नंबर से कॉल आई।

जिसने खुद को दिल्ली साइबर सेल का अफसर बताते हुए उस न्यूड वीडियो को यूट्यूब पर वायरल होने की बात कही और कहा कि उस वीडियो को तुरंत डिलीट करवाइए वरना आप पर कार्यवाही की जाएगी। कुछ देर बाद उसने अकाउंट नंबर देते हुए ₹100000 की मांग की नहीं तो वह सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफार्म पर भी यह वीडियो डाल देगा ऐसी धमकी भी दी। जिस पर कारोबारी ने ₹35000 ऑनलाइन उसे ट्रांसफर कर दिए लेकिन इसके बाद भी ब्लैक मेलिंग करना बंद नहीं किया गया ।इस पर व्यापारी ने थाने पहुंचकर तहरीर दी और मुकदमा दर्ज कराया गया।

Samiksha

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments