लगभग डेढ़ लाख वाहन चालकों को अब लगाने होंगे, अदालत के चक्कर
प्रयागराज शहर में एक चौंकाने वाली और परेशान करने वाली यह खबर है कि लगभग डेढ़ लाख वाहन चालकों के चालान अब कोर्ट भेज दिए गए हैं। लेकिन उससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह होगी कि उनको अपने वाहनों के चालान होने का पता ही नहीं है कि उनका चालान कब और कहां हुआ। जिस कारण से जुर्माना नहीं अदा कर सके।

आपको बता दें कि किसी भी वाहन के चालान होने पर वाहन मालिक को जुर्माना पुलिस लाइन में जमा कराना होता है ।अगर तय सीमा या तय अवधि तकजुर्माना नहीं दिया जाए तो पुलिस की ओर से चालान कोर्ट भेज दिया जाता है। इसके बाद वाहन मालिक को कोर्ट में पेश होकर अपने वाहन का जुर्माना अदा करना होता है। अगर सिर्फ इस मौजूदा साल की बात की जाए तो लगभग डेढ़ लाख से ज्यादा वाहनों के चालान कोर्ट में भेजे जा चुके हैं। इसका मतलब कि वाहन चालकों ने पुलिस के सामने उपस्थित होकर जुर्माना नहीं दिया है। इसी कारण उनके चालान कोर्ट भेजे गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि यह चालान 4 महीने पूर्व तक के ही है। और दूसरी चौंकाने वाली बात यह है कि वाहन चालकों को उनके वाहन के चालान होने की जानकारी है ही नहीं।

आपको अवगत करा देगी यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए शहर में ई-चालान व्यवस्था लागू की गई है। जिसके तहत चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। जिसके जरिए यातायात नियमों के उल्लंघन पर उस वाहन का चालान किया जाता है। इस दौरान ई- चालान होने पर S.M.S वाहन स्वामी के मोबाइल पर चला जाता है ।जिसके बाद उन्हें निर्धारित जुर्माना देना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी की बात यह है कि वाहन चालकों के पास चालान से संबंधित किसी भी तरह का कोई S.M.S पहुंचा ही नहीं जिससे वाहन चालकों के लिए बहुत बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है।
Samiksha
