दुनिया की सबसे मेधावी छात्रा बनी, भारतीय मूल की लड़की
भारतीय मूल की छात्रा ने अमेरिकी बेंचमार्क सैट- एसीटी में अपने अद्भुत प्रदर्शन से दुनिया को चकित कर दिया। इस तरह 11 साल की छात्रा नताशा पेरी बन गई दुनिया की सबसे मेधावी विद्यार्थी।

नताशा को अमेरिका के स्कॉलास्टिक एसेसमेंट टेस्ट( सैट) और अमेरिकन कॉलेज टेस्टिंग (एसीटी )में शानदार प्रदर्शन के लिए यह उपाधि दी गई है। नताशा न्यू जर्सी के थेल्मा एल. सैंड मियर एलिमेंट्री स्कूल की छात्रा है। यह दोनों ही परीक्षाएं अमेरिका में कई कॉलेजों के प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। बहुत सी कंपनियां और संस्थाएं भी इस परीक्षा में छात्रों के बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर उन्हें वजीफा भी देती है। इस परीक्षा में लगभग 84 देश के 19000 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
इस परीक्षा में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करके नताशा ने अपनी प्रतिभा और बुद्धिमता का परिचय दुनिया को दिया। वही नताशा से बात करने पर यह पता चला कि वह “लॉर्ड ऑफ द रिंग “जैसे उपन्यास लिखने वाले जेआरआर टॉकिंग की रचनाएं पढ़ती है।इससे उन्हें बहुत सी जानकारियां मिलती है। इस परीक्षा में हर साल लगभग 15000 से अधिक छात्र-छात्राएं अपना नामांकन करते हैं। इस परीक्षा के जरिए प्रतिभाशाली छात्र छात्राएं दुनियाभर के अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के साथ मिलकर सीखने का काम करते हैं।
Samiksha
