, प्रयागराज में फिल्म ‘डॉक्टर जी’ के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू हो गई है. इस फिल्म को अनुभूति कश्यप डायरेक्ट कर रही हैं. इसमें आयुष्मान के अलावा रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह अहम रोल निभा रही हैं. आयुष्मान ने फिल्म में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ का रोल निभाया है।
आयुष्मान प्रयागराज आ गये है. यह खबर किसी और ने नहीं, उन्होंने वर्कआउट करते हुए अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘लाल ईंटों की दीवार. बादलों ने सूरज को ढंका हुआ है, जिससे छनकर रोशनी अंदर आ रही है. मेरे घर पर बनाए शेक का टेस्ट. वीकेंड पर लेटेस्ट सॉन्ग बार-बार बज रहा है. जिंदगी की धुन के साथ महामारी का सामना किया.’ आखिर में वे कहते हैं, ‘ट्रेवल करते-करते हम प्रयागराज पहुंच चुके हैं. इंकलाब इलाहाबाद!’
Samiksha
