केंद्रीय विद्यालय में शिक्षकों के इतने पद खाली, फिर भी नहीं निकल रही हैं वैकेंसी
वर्तमान में केंद्रीय विद्यालयों की कुल संख्या 1248 है और इन विद्यालयों में लगभग 1393668 छात्र अध्ययनरत हैं।
केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया भी जारी है। केंद्रीय विद्यालयों में टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी सहित अन्य पदों पर भी भर्ती की जानी है। हालांकि, अभी तक संगठन द्वारा इस संबंध में कोई नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सभी इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि एक आरटीआई के अनुसार, केंद्रीय विद्यालयों में लगभग 20 फ़ीसदी शिक्षकों की कमी है। केंद्रीय विद्यालय में प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के लिए कुल शिक्षक पदों की संख्या 46,884 है। इनमें से 37,648 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की गई है लेकिन बाकी के 9236 पद रिक्त हैं। यह डाटा 1 जुलाई 2021 तक का है।
इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए भी लाखों छात्र इच्छुक होते हैं लेकिन केवल कुछ ही छात्र अपनी जगह बना पाते हैं। केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। संगठन द्वारा एडमिशन के लिए जारी किए गए रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा कक्षा 10 का रिजल्ट जारी किए जाने के 10 दिन के अंदर ही कक्षा 11 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वहीं, प्रवेश के लिए छात्रों की सूची 20 दिन के अंदर जारी कर दी जाएगी। बता दें कि कक्षा 10 का रिजल्ट 3 अगस्त को जारी किया गया था।
Samiksha
