Online के नाम पर खाते से उड़ी रकम
जिस तरह लोगों के बीच ऑनलाइन का लेन देन प्रचलन में है उसी तरह इसी लेनदेन की वजह से और कई इनामी कंपनियों के झांसे में आने से एक व्यक्ति के खाते से रकम उड़ी। मामला प्रयागराज का है जहां सिविल लाइंस में रहने वाली अर्चना कुल्लू ने बताया कि उनके पास दयाशंकर मिश्रा नाम के एक एयरटेल कंपनी के प्रतिनिधि का फोन आया ।
उन्होंने इनाम में बाइक देने की बात कही। विभिन्न शुल्क के नाम पर ₹45500 खाते में डलवा लिए। और भी ज्यादा रुपए मांगने लगे तब उन्हें यह बात समझ में आई कि वह ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं।
इसी तरह शार्वी सक्सेना ने पुलिस को बताया कि उनके पास एक अज्ञात नंबर से लिंक भेजा गया। क्लिक करने पर पता चला कि वह सागर रत्ना रेस्टोरेंट की वेबसाइट है। जिस पर खाने का ऑफर दिया हुआ था। ऑर्डर देने पर ₹10 का पेमेंट करने के लिए कहा गया।
इस लिंक पर क्लिक करते ही ओटीपी आया और अज्ञात नंबर से फोन कर ओटीपी पूछा गया लेकिन शक होने पर उन्होंने ओटीपी नहीं बताया फिर भी उनके खाते से ₹32000 निकल गए। इस मामले की रिपोर्ट साइबर सेल में करवा दी गई।
Samiksha
