Homeप्रदेशओलंपिक पदक विजेताओं के ऊपर मेहरबान योगी सरकार

ओलंपिक पदक विजेताओं के ऊपर मेहरबान योगी सरकार

ओलंपिक पदक विजेताओं के ऊपर मेहरबान योगी सरकार
टोक्यो ओलंपिक में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को योगी सरकार ना सिर्फ सम्मानित करेगी बल्कि उन पर धन की वर्षा भी करेगी। इसके लिए 19 अगस्त को अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में एक समारोह आयोजित किया गया है।

इस आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा, रजत मेडल जीतने वाले रवि कुमार दहिया, मीराबाई चानू समेत सभी पदक विजेताओं को सम्मानित कर उन्हें नगद राशि भी देंगे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 41 साल बाद कास्य जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम और चौथा स्थान हासिल करने वाली महिला टीम को भी सम्मानित करेंगे ।

कांस्य जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को एक 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। वहीं चौथे स्थान पर रही महिला हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को 50 -50 लाख रुपए दिए जाएंगे। योगी सरकार ने स्वर्ण पदक विजेता को दो करोड़ ,रजत पदक विजेता को डेढ़ करोड़ और कांस्य पदक विजेता को एक करोड़ धनराशि देने का निर्णय लिया है।

Samiksha

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments