तालिबान से प्रताड़ित सिख शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने की हो रही है तैयारी तालिबान से प्रताड़ित अफगानिस्तान छोड़ने पर मजबूर हुए अल्पसंख्यकों को सरकार जल्द नागरिकता देने की तैयारी कर रही है।
इसके लिए नागरिकता संशोधन कानून के कट ऑफ डेट में बदलाव लाया जा सकता है। इस मामले में अंतिम फैसला कानूनी राय लेने के बाद लिया जाएगा। इस फैसले के मुताबिक भारत आए पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के शरणार्थियों को नागरिकता मिल सकती है ।
अफगानिस्तान में फिर से तालिबान का कब्जा होने के बाद खास तौर पर वहां के स्थिति गंभीर मुसीबत में है ।2 दिन पूर्व ही अफगानिस्तान के 2 सिख समुदायों सहित बड़ी संख्या में सिख समुदायों को भारत लाया गया था।
Samiksha
