Homeप्रदेशस्वावलंबन से ही देश में खुशहाली आएगी (सिद्धार्थ नाथ सिंह)

स्वावलंबन से ही देश में खुशहाली आएगी (सिद्धार्थ नाथ सिंह)

स्वावलंबन से ही देश में खुशहाली आएगी (सिद्धार्थ नाथ सिंह)

मोदी और योगी सरकार गरीबों के हित की सरकार (गणेश केसरवानी)

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने टूलकिट्स वितरण किए

22 अक्टूबर पीपल गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में उत्तर प्रदेश सरकार की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के टूल किट वितरण कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि मोदी एवं योगी सरकार प्रदेश को स्वावलंबन बनाने की दिशा में कार्य कर रही है जिससे प्रदेश के अंदर रोजगार उपलब्ध होंगे ‌ और भारत आत्मनिर्भर बनेगा उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में प्रदेश में बेरोजगारी का प्रतिशत 17% था आज 5% है जो उत्तर प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस तक का लक्ष्य निर्धारित कर के कार्य कर रही है उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित बैंक अधिकारियों से कहा कि कौशल योजना के अंतर्गत समूह के लोग जो लोग ट्रेनिंग ले चुके हैं उन्हें उनके काम के अनुसार बिना किसी परेशानी के ऋण उपलब्ध कराएं जिससे वो लोग अपना रोजगार बढ़ा सके और स्वावलंबी बन सके क्योंकि स्वावलंबन से ही देश में खुशहाली आएगी और राष्ट्र आत्मनिर्भर भारत बनेगा और आगे उन्होंने लाभार्थियों से कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास सब का विश्वास को लेकर कार्य कर रही है जिसमें आपकी भागीदारी जरूरी है क्योंकि जब तक आपकी भागीदारी नहीं होगी तब तक लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया जा सकता इसलिए स्वयं में स्वावलंबी बने और लोगों को प्रेरित करें


इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि 2017 के पूर्व शहर पश्चिम विधानसभा में गुंडाराज कायम था लेकिन आज विकास की नई कीर्तिमान रच रहा है शहर पश्चिम विधानसभाऔर कहा कि केंद्र की मोदी और उत्तर प्रदेश योगी सरकार गरीबों के हित वाली सरकार है जिसकी हर कल्याणकारी योजनाएं गरीबों के लिए है


भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ सिंह ने 175 लाभार्थियों को टूलकिट्स वितरण किए जिसमें मुख्य रुप से, दर्जी, बढ़ई, पेंटर, नाई, हलवाई ,धोबी ,मिस्त्री, आदि रहे इस अवसर पर बच्चों के द्वारा बनाई हुई पेंटिंग का उन्होंने अवलोकन करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया
कार्यक्रम का संचालन राम लोचन साहू ने किया
इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कमलेश गौतम, नगर निगम उपाध्यक्ष पार्षद अखिलेश सिंह, राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल, ज्ञान केसरवानी संजय कुशवाहा ,गौरव गुप्ता, कौशिकी सिंह, आदि बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments