प्रयागराज जिले के हंडिया ब्लाक प्रांगण मेंश शनिवारको उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के तहत किसानों को जागरूक करने के लिए विकास खंड स्तरीय किसान मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख हंडिया

महेंद्र कुमार सिंह रहे जहां पर उनका माला पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को उपस्थित अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों द्वारा खेती करने के नए-नए तरीके बताए गए साथ ही साथ कुछ किसानों को कृषि यंत्र भी वितरित किए गए।

इस दौरान ब्लाक प्रमुख महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शासन द्वारा किसानों को उन्नत खेती करने के नए-नए तरीके बताने एवं उनकी जानकारी के लिए समय-समय पर इस तरह के आयोजन कराए जा रहे हैं जिससे क्षेत्रीय ग्रामीण किसान लाभान्वित हो सकें। इतना ही नहीं किसानों को खाद बीज एवं कृषि यंत्र मुहैया कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह से कृत संकल्पित है। इस मौके पर अनिल कुमार मुकेश मनीष केसरवानी एसके दुबे आशुतोष कुमार रमेश पांडेय समेत कृषि विभाग के अधिकारी एवं वैज्ञानिक मौजूद रहे।
रिपोर्टर प्रदीप विशवकर्मा
