करेली थाना क्षेत्र के करेहंदा गांव चौराहे के पास बृहस्पतिवार को कल्पना यादव 32 ने अपने 11 माह के बेटे अनंत के संग आत्महत्या कर ली। महिला ने कमरे में ग्रिल में दुपट्टे से पहले बेटे को और फिर खुद फांसी से लटक कर जान दे दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। करेली थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। करेहंदा गांव की रहने वाली कल्पना यादव की करीब नौ साल पहले ट्रांसपोर्ट नगर के रहने वाले युवक से शादी हुई थी। इसका 11 माह का बेटा अनंत के अलावा बेटी भी है। पिछले कई माह से कल्पना अपने मायके में रहती थी बृहस्पतिवार को कल्पना का परिवार शादी समारोह में गया। रात करीब 8:40 बजे भाई वापस आया तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद भाई दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुआ तो कल्पना और उसका बेटा दोनों फंदे पर लटके हुए थे शोरशराबे के बाद आस पास के लोग इकट्ठा हो गए मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से दोनों को फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों को मृत घोषणा कर दिया गया। पुलिस की जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है
