माफिया अतीक अहमद के नाम पर पूर्व विधायक सईद अहमद के पुत्र कबि अहमद को धमकी देने का मामला सामने आया है। सिविल लाइंस पुलिस ने दंपति समेत कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। सिविल लाइंस के एमजी मार्ग निवासी पूर्व विधायक सईद अहमद के बेटे कबी अहमद ने सिविल लाइंस पुलिस को बताया कि घर के बगल खाली जमीन पर जीटीबी नगर करेली निवासी हमजा मोहम्मद नामक व्यक्ति ने रेस्टोरेंट खोला । उसे 10 लाख रुपए उधार दे दिया। रुपये मांगने पर देने से मना कर दिया। इसके बाद आठ लाख रुपये मे रेस्टोरेंट को ले लिया। हालांकि हमजा की आर्थिक हालत को देखते हुए मैनेजर रख लिया। आरोप है कि 31 जनवरी को उसकी पत्नी ने हंगामा करते हुए रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की और गल्ले से 11 हजार रुपए निकाल लिया। हमजा को निकलते समय हिसाब लेने पर पता चला कि सामानों की सप्लाई करने वाले दुकानदारों पर करीब साथ लाख रुपये से अधिक उधार है। 20 फरवरी की रात कई लोग आए और मारपीट करते ले गए उसमें हमजा सवार था। धमकाया कि जब अतीक अहमद जिंदा थे तब किसी की बोलने की हिम्मत नहीं होती थी। अतीक भले ही चले गए हैं लेकिन उनके लोग हैं। दोबारा रुपये मांगा तो अतीक अहमद के लोगों से हत्या करवा देंगे। इसके बाद मोबाइल से भी कई बार धमकी दी गई। सिविल लाइंस प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
