भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में मिली हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने अपनी टीम को जमकर कोसा है। पूर्व कप्तान बाबर आजम को ज्यादा आलोचनाएं झेलनी पड़ रही हैं जो दबाव के बीच बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए। वसीम अकरम वकार युनिस और शोएब अख्तर से लेकर कई पूर्व क्रिकेटरों ने टीम के रवैये योजना और कौशल को लेकर सवाल उठाए हैं। पूर्व कप्तान और कोच रहे मोहम्मद हफीज ने कहा कि तीनों तेज गेंदबाजों शाहीन राउफ और नसीम को बाहर कर देना चाहिए। एक प्रदर्शन को छोड़ दे तो मुझे याद नहीं बाबर ने कभी भारत के खिलाफ अच्छा किया हो। अकरम ने गिल को आउट करने के बाद गेंदबाज अबरार अहमद की आक्रामक प्रतिक्रिया पर नाखुशी जताई। अकरम ने कहा वो ऐसे खुश हो रहे थे मानो पांच विकेट ले लिए हो।
