मुंबई। आरबीआई ने न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक पर
आरबीआई ने प्रतिबंध लगाने के कुछ दिनों बाद शर्तों में दी ढील
कई प्रतिबंध लगाने के कुछ दिनों बाद शर्तों में ढील दी। इसके तहत, बैंक के ग्राहक 27 फरवरी से अपने जमा खाते से 25,000 रुपये तक निकाल सकेंगे। आरबीआई ने सोमवार को कहा, प्रशासक के परामर्श से बैंक की नकदी स्थिति की समीक्षा करने के बाद 27 फरवरी से प्रति जमाकर्ता 25,000 रुपये तक की निकासी की अनुमति देने का फैसला लिया गया है। इस छूट के साथ, कुल जमाकर्ताओं में 50 फीसदी से अधिक अपनी पूरी शेष राशि निकाल सकेंगे।
आरबीआई ने मुंबई आधारित कोऑपरेटिव बैंक पर निगरानी संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए 13 फरवरी को कई प्रतिबंध लगाए थे। साथ ही, बैंक के बोर्ड को एक साल के लिए भंग कर कामकाज के प्रबंधन के लिए एसबीआई के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक श्रीकांत को प्रशासक नियुक्त कर दिया।
