Homeदुनियावीडियो बना टीसीएस के मैनेजर ने दी जान मर्दों की भी सोचो।

वीडियो बना टीसीएस के मैनेजर ने दी जान मर्दों की भी सोचो।

आगरा। कोई आदमी बचेगा ही नहीं, जिस पर तुम इल्जाम लगा सको, मर्दों के बारे में सोचो, उनके बारे में कोई तो बात करे, बेचारे बहुत अकेले हैं… वीडियो में ये आखिरी शब्द कहकर टाटा. कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मैनेजर मानबे शर्मा ने आगरा में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर. ली। घटना के 4 दिन बाद परिजनों ने पुत्रवधू, ससुर और साली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में केस दर्ज कराया है। उधर, पत्नी निकिता ने आरोपों को निराधार बताते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है।

बंगलूरू के अतुल सुभाष जैसे इसे मामले ने समाज को फिर झकझोर दिया है। आगरा की डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले मानव टीसीएस में रिक्रूटमेंट मैनेजर थे और मुंबई में कार्यरत थे। मानव के पिता नरेंद्र कुमार शर्मा के मुताबिक, बेटे की शादी 30 जनवरी, 2024 को बरहन की निकिता से की थी। पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही बहू का व्यवहार ठीक नहीं था। दोनों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता था। नरेंद्र बताते हैं, 23 फरवरी को मानव बहू को लेकर मुंबई से आगरा आया। उसी दिन निकिता के घर बरहन गया, लेकिन वहां हुए अपमान से परेशान मानव ने 24 फरवरी की सुबह 5 बजे फंदा लगाकर जान दे दी।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments