प्रयागराज। मेला संपन्न होने के बाद सिविल लाइस और जोरो रोड बस अड्डा शुक्रवार को बसों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। दोनों बस स्टेशन 12 जनवरी से बंद थे। इस दौरान नेहरू पार्क समेत शहर के बाहर बनाए गए अस्थायी बस स्टेशनों से बसें चलाई गई। 47 दिन बाद बस अड्डे खुलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली।
महाकुंभ की वजह से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए शहर से चलने वाली बसें अस्थायी बस स्टेशनों पर रूटवार, शिफ्ट की गई थीं। बेला कछार से लखनऊ, अयोध्या मार्ग, नेहरू पार्क से कानपुर, आगरा, दिल्ली मार्ग, झुंसी, दुर्जनपुर से जौनपुर-गोरखपुर, सरस्वती द्वार से गोपीगंज, वाराणसी, लेप्रोसी नैनी से रीवा, चित्रकूट, बांदा एवं सरस्वती हाइटेक सिटी में बनाए गए अस्थायी बस स्टेशन से विंध्याचल, मिर्जापुर मार्ग के लिए बसों का संचालन होता रहा।
क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने शुक्रवार से स्थायी बस स्टेशनों से संचालन शुरू कर दिया गया है। ए सिविल लाइंस से गोरखपुर, वाराणसी, जौनपुर, अयोध्या, लखनऊ, दिल्ली, कानपुर, आगरा और बरेली की ओर और जीरो रोड बस स्टेशन से मिर्जापुर, बांदा, चित्रकूट और रीवा रूट के लिए पहले की तरह यात्रियों को
बसें मिलनी शुरू हो गईं। दैनिक शुक्ला और देवेंद्र सिंह ने बताया बस स्टेशन पर बसों का संचा दिक्कत हो रही थी।
