केंद्र में एशियाई शेर, हिम तेंदुआ, एक सींग वाले गैंडे जैसे जानवरों का संरक्षण हो रहा है। पीएम ने कई खतरनाक जानवरों को भी नजदीकी से देखा। इनमें गोल्डन टाइगर, सफेद शेर और हिम तेंदुए शामिल थे। विशाल वनतारा हर जानवर को उसकी जरूरत के हिसाब से घर मिला है। किंगडम ऑफ लायन, किंगडम ऑफ रेप्टाइल्स, किंगडम ऑफ सील, चीता ब्रीडिंग सेंटर जैसे कई सेंटर्स में जानवरों को रखा गया है।
