प्रयागराज। कसारी मसारी उपकेंद्र में सोमवार शाम ट्रांसफॉर्मर में तेज धमाके साथ आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि 10 एमबीए पावर ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। घटनास्थल पर पहुंची दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया। वहीं, इस आग से दो दर्जन से अधिक मोहल्ले रातभर अंधेरे में डूबा रहा।
कसारी-मसारी उपकेंद्र परिसर में 10 एमवीए के तीन पावर ट्रांसफॉर्मर लगे हुए हैं। इस उपखंड से संबंधित दो दर्जन से अधिक मोहल्ले में बिजली आपूर्ति की जाती है। सोमवार शाम अधिकारी व कर्मचारी कायर्यालय में कार्य कर रहे थे। इसी बीच जोरदार धमाका हुआ। बाहर निकले तो पता चला कि 10 एमवीए के एक पावर ट्रांसफॉर्मर में भीषण आग लगी हुई है। आनन-फानन में बिजली कट कर मामले की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई।
सूचना के लगभग 15 मिनट के बाद एयरफोर्स स्टेशन समेत विभिन्न फायर स्टेशन से दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और पानी की बौछार शुरू कर किया। फोम कंपाउंड का भी प्रयोग हुआ। लेकिन, तब तक पावर ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। वहीं, एफएसओ राजेश कुमार ने बताया कि तेल के रिसाव से आग लगी थी। 10 गाड़ियों से लगभग बाई हे में आग पर काबू पाया।
पाच किलोमीटर तक फैला धुआं पावर ट्रांसफार्मर में लगी में आग इतनी भीषण थी कि आसपास रहने वाले लोग भी अपने-अपने घरों से बाहर कसारी-मसारी उपकेंद्र से लगभग पांच किलोमीटर दूर तक धुआं फैल गया आसमान में काले धुएं को देख लोग अपनी-अपनी छतों पर चढ़ गए। हर किसी का यही सवाले था कि इतना धुआं कहां से आ रहा है।
बुशिंग फटने से तेज धमाके के साथ लगी आग : अधिशासी अभियंता संतोष
तिवारी ने बताया कि बुसिंग फटने से तेल लीकेज हुआ और फिर तेज धमाके साथ ट्रांसफार्मर में आग लग गई। गनीमत रही कि इस ट्रांसफॉर्मर की चपेट में अन्य दो और ट्रांसफॉर्मर नहीं आए। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद कसारी-मसारी उपकेंद्र को फौरन शटडाउन करा दिया गया। इस आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
