Homeदुनिया26/11 : मुंबई हमले का साजिशकर्ता राणा 18 दिन की हिरासत में......

26/11 : मुंबई हमले का साजिशकर्ता राणा 18 दिन की हिरासत में… एनआईए का खुलासा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने खुलासा किया कि 26/11 हमले के साजिशकर्ता व पाकिस्तानी मूल के आतंकी तहव्वुर राणा ने देश के दूसरे शहरों को भी मुंबई की तरह दहलाने की साजिश रची थी। अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाए गए राणा की हिरासत मांगने के दौरान एनआईए ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में कहा कि भयावह हमले की पूरी साजिश की गहरी परतों को उजागर करने के लिए राणा से विस्तृत पूछताछ जरूरी है। एनआईए ने कोर्ट में राणा की ओर से भेजे गए ई-मेल समेत कई पुख्ता सबूत पेश किए। जांच एजेंसी की दलीलों पर गौर करने के बाद विशेष न्यायाधीश चंदर जीत सिंह की कोर्ट ने बृहस्पतिवार देर रात करीब 2:15 बजे राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया। कोर्ट ने एजेंसी को हर 24 घंटे में राणा की मेडिकल जांच कराने और हर दूसरे दिन अपने वकील से मुलाकात करने देने का निर्देश दिया। हिरासत मिलते ही एनआईए उसे शुक्रवार तड़के अपने मुख्यालय ले गई और पूछताछ शुरू कर दी। एनआईए राणा से 2008 में हुए भयावह आतंकी हमले के पीछे की बड़ी साजिश के राज उगलवाने की कोशिश करेगी।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments