Homeदुनियाउत्तर भारत में बारिश भी 109 फीसदी ज्यादा होगी

उत्तर भारत में बारिश भी 109 फीसदी ज्यादा होगी

नई दिल्ली। भारत के अधिकांश हिस्सों में मई में तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। वहीं बोच-बीच में आंधी-तूफान के चलते गर्मी के पिछले साल के उच्च स्तर तक नहीं पहुंचे का अनुमान है। साथ ही उत्तर भारत में बारिश सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बुधवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटवर्ती इलाकों में लू वाले दिनों की संख्या सामान्य अधिक हो सकती है। यहां लू वाले दिन सामान्य दिनों की तुलना में एक से चार दिन अधिक रहने की उम्मीद है। गुजरात, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक के कुछ इलाकों में भी सामान्य से अधिक गर्म हवाएं चलने की संभावना है। आमतौर पर, दक्षिण-पश्चिमी प्रायद्वीपीय भारत को छोड़कर देश के विभिन्न हिस्सों में मई में एक से तीन दिन तक गर्म हवाएं चलती हैं। महापात्र ने कहा कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। उत्तर भारत में बारिश सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है, जो 64.1 मिमी की लंबी अवधि के औसत से 109 प्रतिशत अधिक है। इस साल मई में लगातार और तीव्र आंधी-तूफान के कारण तापमान मई 2024 में देखे जाने वाले स्तर तक नहीं पहुंचने का अनुमान है

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments