बहराइच। जिस सालार मसूद गाजी की दरगाह पर लगने वाले मेले पर रोक लगाई गई थी, उसी की मजार पर शुक्रवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने चादर चढ़ाई। इस मौके पर उन्होंने खुद को श्रीराम का वंशज भी बताया। जिले में 17 मई को सालार मसूद गाजी की दरगाह में लगने वाले सालाना मेले पर रोक लगा दी गई थी। इससे पहले संभल में लगने वाले नेजा मेले पर भी रोक लगाई गई थी। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम में गाजी को आक्रांता भी बताया था। इसके उलट जमाल सिद्दीकी शुक्रवार को शहर स्थित सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पहुंचे और चादर चढ़ाकर जियारत की। मदरसों पर हो रही कार्रवाई पर जमाल सिद्दकी ने कहा कि एक्शन सिर्फ उन अवैध मदरसों के खिलाफ हो रहा है जो चंदा लेकर बच्चों का भविष्य खराब कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि पहलेसनातन था, इस्लाम बाद में आया, इसलिए हम सभी श्रीराम के वंशज हैं। जम्मू-कश्मीर के नेता रणवीर सिंह पठानिया द्वारा दिए गएआपरेशन सिंदूर के एक विवादि बयान पर जमाल सिद्दीकी ने क कि उन्होंने भांग पीकर बयान दिन होगा जिसकी मैं निंदा करता हूं।
