Homeखेलविराट इंतजार में पर चौथा फाइनल रहा लकी ।

विराट इंतजार में पर चौथा फाइनल रहा लकी ।

अहमदाबाद। आखिर विराट इंतजार खत्म हुआ, रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू और विराट कोहली का आईपीएल ट्रॉफी जीतने का 18 वर्ष का इंतजार चौथे फाइनल में जाकर पूरा हुआ। 2009, 2011 और 2016 के फाइनल की विफलता के बाद दोनों के लिए 2025 का फाइनल भाग्यशाली साबित हुआ। पंजाब किंग्स पर छह रन से जीत ने इस खिताबी सूखे को खत्म किया।

 

अंडर-19 विश्वकप, वनडे विश्वकप, टी-20 विश्वकप, विश्व नंबर एक टेस्ट टीम बनने की गदा, विराट के कैबिनेट में हर ट्रॉफी थी, सिवाय आईपीएल के, लेकिन अब इसकी कमी भी दूर हो गई। आरसीबी ने नौ विकेट पर 190 रन बनाए तो एक बारगी लगा कि पंजाब लक्ष्य को हासिल कर लेगा, लेकिन प्लेयर ऑफ द मैच क्रुणाल (2/17) और भुवनेश्वर (2/38) ने ऐसा नहीं होने दिया और पंजाब को 7 विकेट पर 184 के योग पर रोक दिया। शशांक सिंह ने 30 गेंद में नाबाद 61 रन की पारी खेल कर भरसक कोशिश की, लेकिन उनके प्रयास सफल नहीं रहे। अंतिम ओवर में 29 रन चाहिए थे और उन्होंने अंतिम 4 गेंद पर 22 रन बनाए। आरसीबी आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली 8वीं टीम बनी। अब पंजाब, दिल्ली, और लखनऊ ऐसी टीमें हैं जिनके पास ट्रॉफी नहीं है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments