Homeखेलशहर के यश दयाल चमके आरसीबी बनी चैंपियन ।

शहर के यश दयाल चमके आरसीबी बनी चैंपियन ।

प्रयागराज।रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू ने रविवार की रात आखिरकार आईपीएल का अपना पहला खिताब जीत लिया। इस गौरवमयी जीत का हिस्सा प्रयागराज के यश दयाल भी बने। उन्होंने बंगलूरू की टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

 

यश दयाल आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 190 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 2184 रन ही बना सकी और मुकाबला छह रन से आरसीबी के नाम रहा। इस रोमांचक मुकाबले में यश. दयाल ने तीन ओवर में 18 रन देकर एक अहम विकेट हासिल किया, जिसने पंजाब की रफ्तार पर ब्रेक लगाया।

 

यश के करबला स्थित घर में देर रात तक जश्न का माहौल रहा। जैसे ही आरसीबी की जीत तय हुई, उनके घर पर ढोल-नगाड़े बजने लगे। परिजन बेहद भावुक नजर आए। उनके पिता चंद्रपाल दयाल ने कहा कि यश ने बचपन से ही बहुत मेहनत की है। आईपीएल में वह पहले गुजरात के लिए चमका। अब बंगलूरू को चैंपियन बना दिया। पूरा शहर आज गर्व कर रहा है यश दयाल इससे पहले गुजरात टाइटंस के सदस्य रह चुके हैं और उस समय भी उन्होंने टीम के साथ खिताब जीता था। लेकिन, इस बार उन्होंने एक नई टीम के साथ फाइनल खेला और एक बार फिर विजेता बनने का अनुभव दोहराया।

 

वहीं, आरसीबी के फैंस के लिए यह जीत किसी सपने से कम नहीं है। विराट कोहली की कप्तानी में कई बार चूकने के बाद इस बार टीम रजत पाटीदार की अगुवाई में चैंपियन बनी।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments