Homeप्रयागराजहाई कोर्ट के पास अतिक्रमण के खिलाफ हटाओ अभियान चला।

हाई कोर्ट के पास अतिक्रमण के खिलाफ हटाओ अभियान चला।

प्रयागराज। हाइकोर्ट के पास पुल के नीचे रविवार की आधी रात नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान न सिर्फ आसपास की दुकानें हटाई गईं, बल्कि पुल के नीचे रखे कुर्सी और टेबल भी निगम की टीम साथ ले गई। कार्रवाई के दौरान कैंट, सिविल लाइंस समेत कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही। आरोप है कि रोड पर अतिक्रमण कर कुर्सी-मेज रखे गए थे, जिससे दिनभर जाम की समस्या बनी रहती थी।

 

रात करीब पौने 12 बजे नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ हाईकोर्ट पुल के पास पहुंची। इस दौरान हाईकोर्ट पानी टंकी से लेकर पुल के नीचे तक लगीं कुर्सियों को टीम ने जेसीबी से एकत्रित किया गया। इसके बाद ट्रैक्टर ट्रालियों में लाद लिया, जिसे नगर निगम परिसर ले जाया गया।

 

मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नगर निगम की ओर से कार्रवाई की जा रही है। इस बारे में आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने जब पूछा कि टेबल-कुर्सी क्यों हटाया जा रहा है तो उन्हें जवाब मिला कि उनके पास सीनियर अधिकारियों के आदेश हैं। इस दौरान एसीपी सिविल लाइंस, एसपीकैंट, थाना प्रभारी समेत 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। दूसरी ओर नगर निगम कर्मियों का कहना था कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर ही अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments