Homeअपराधप्रतापगढ़ में 34 लोग हुए गिरफ्तार। 

प्रतापगढ़ में 34 लोग हुए गिरफ्तार। 

बीरापुर। रानीगंज के रामनगर जोगियान बस्ती में हुए बवाल में रविवार को पुलिस ने 34 लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। ‘पुलिस की ओर से दर्ज मुकदमे में यह भी आरोप है कि 41 नामजद व 15 अज्ञात उपद्रवियों ने सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर ईंट पत्थर से पथराव किया। घटना के बाद बस्ती में सन्नाटा पसरा हुआ है।

 

महिलाएं व पुरुष घर से फरार हैं। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है। रानीगंज थाने के रामनगर जोगियान बस्ती में शनिवार की शाम बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ था। दोनों पक्षों के बीच ईंट पत्थर, सब्बल, राड व लाठी डंडे चले थे।

 

पथराव से दोनों पक्ष के मकान के हिस्से भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। सूचना पर दिलीपपुर. पट्टी, फतनपुर के अलावा पुलिस लाइन से अतिरिक्त फोर्स रामनगर पहुंची।

 

एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल को खुद घटनास्थल पहुंचना पड़ा। पुलिस ने रात भर दबिश देकर दोनों पक्षों से 34 लोगों को पकड़ लिया।

 

रानीगंज पुलिस ने दोनों पक्षों से 41 नामजद व 10-15 अज्ञात खिलाफ जानलेवा हमला, बलवासमेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि गिरफ्तार 34 लोगों को जेल भेजा जा रहा है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पीआरवी ने दी थी सूचनाः घटना की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम के पुलिसकर्मी ने रानीगंज थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह को बताया कि मारपीट व पथराव में 50 लोग घायल हुए हैं।

 

जल्द आइए, यह सुनते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। कई थानों की पुलिस के साथ अफसर घटनास्थल पर पहुंचे।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments