Homeमहत्वपूर्ण जानकारीदो जिलों में कर्फ्यू में मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद मणिपुर...

दो जिलों में कर्फ्यू में मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद मणिपुर में फिर हिंसा व आगजनी।

इंफाल। नई सरकार के गठन की कवायद के बीच मणिपुर में हालात फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। मैतेई संगठन अरंबाई टेंगोल (एटी) के नेता कानन सिंह की सीबीआई गिरफ्तारी के बाद शनिवार देर रात हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने इंफाल पूर्वी जिले के खुरई लाम लोंग में एक बस को फूंक दिया और कई जगह तोड़फोड़ व आगजनी की।

 

हिंसा को देखते हुए प्रशासन ने इंफाल घाटी के पांच जिलों में लोगों के जमा होने पर रोक लगा दी। इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दीं। इंफाल पूर्व और बिष्णुपुर में अगले आदेश तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में तीन लोग घायल हुए हैं। सुरक्षाबलों को राजभवन से लगभग 200 मीटर दूर कंगला गेट के सामने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। राजभवन की ओर जाने वाली सड़कों पर केंद्रीय बलों को अतिरिक्त तैनाती कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

सीबीआई ने 2023 की हिंसा में संलिप्तता के लिए कानन सिंह को इंफाल हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया था। मैतेई संगठन के नेता की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही शनिवार रातलॉग सड़कों पर उतर आए। क्वाकेथेल में कई जगह गोलियां चलने की आवाजें भी सुनी गईं। इंफाल में भी कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों की सुरक्षाबलों से झड़प हुई। पड़ोसी जिले असम के जिरीबाम में भी प्रदर्शन हुए।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments