Homeमहत्वपूर्ण जानकारीदेश बना कई बड़े साहसिक फसलों का गवाह। 

देश बना कई बड़े साहसिक फसलों का गवाह। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में एनडीए सरकार को 11 साल पूरे हो चुके हैं. इस मौके पर सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश की राजनीति की दिशा और संस्कृति को बदला है. अब राजनीति रिपोर्ट कार्ड आधारित हो गई है जवाबदेही और पारदर्शिता इसकी नई पहचान है.

 

तुष्टिकरण पर बोले नड्डा जेपी नड्डा ने कहा कि देश में पहले तुष्टिकरण और समाज को बांटकर सत्ता चलाने की परंपरा थी लेकिन 2014 के बाद यह बदला. अब सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ सरकार आगे बढ़ रही है.

 

गिनाई बड़ी उपलब्धियां जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने 11 वर्षों में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं जो देश की तस्वीर और तकदीर बदलने वाले साबित हुए हैं. उन्होंने अनुच्छेद 370 को हटाने, तीन तलाक को खत्म करने, वक्फ एक्ट में संशोधन, नोटबंदी, महिला आरक्षण विधेयक जैसे बड़े फैसलों का जिक्र किया.

 

370 हटाना संभव बनाया नड्डा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना असंभव माना जाता था, लेकिन मोदी सरकार ने यह कर दिखाया. इसके बाद वहां लोकतंत्र मजबूत हुआ. विधानसभा चुनाव में 63 फीसदी और लोकसभा चुनाव में 58.46 फीसदी मतदान हुआ, जो बताता है कि कश्मीर में भरोसा बढ़ा है.

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments