कल का दिन भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा। भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला कल अंतरिक्ष की ओर रवाना होंगे, वे अमेरिका की निजी कंपनी एक्सिओम स्पेस के एएक्स-4 मिशन का हिस्सा हैं. शुभांशु अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय बनेंगे. इससे पहले 1984 में राकेश शर्मा ने सोवियत यूनियन के यान से अंतरिक्ष यात्रा की थी। वे आज जाने वाला था लेकिन खराब मौसम की वजह से इसे कल तक टाल दिया गया है.यह मिशन नासा और स्पेसएक्स की साझेदारी से हो रहा है। शुभांशु भारतीय तरिक्ष समयानुसार कल शाम 5 बजकर 30 मिनट पर अमेरिका के कैनेडी स्पेस सेंटर से रवाना होंगे. वे स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए ड्रैगन यान में बैठकर अंतरिक्ष में जाएंगे। लॉन्चिंग के 28 घंटे बाद अंतरिक्ष में स्थित आईएसएस से जुड़ जाएंगे।
