Homeअपराध1.40 करोड़ की स्मैक तस्करी का आरोपी किया गया गिरफ्तार। 

1.40 करोड़ की स्मैक तस्करी का आरोपी किया गया गिरफ्तार। 

प्रयागराज। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने नशा तस्कर सैय्यद मोहम्मद सिराज रब्बानी (31) को 700 ग्राम स्मैक के साथ भगवतपुर अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया। स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.40 करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपी अन्य तस्करों तक स्मैक पहुंचाता था, जिसकी एवज में उसे 25 फीसदी रकम दी जाती थी।

 

ऑपरेशनल यूनिट वाराणसी के पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एएनटीएफ यूनिट प्रयागराज को मणिपुर से स्मैक लाकर सप्लाई करने वाले नेटवर्क के बारे में पता चला था। सोमवार रात 10:40 बजे टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि तस्करएय रपोर्ट थाना क्षेत्र के भगवतपुर अस्पताल के पास किसी को स्मैक देने आ रहा है। सूचना पर उप निरीक्षक सत्येंद्र प्रधान, धीरेंद्र राय, राजेश कुमार यादव, सत्येश राय, आरक्षी आशीष यादव, नीरज पांडेय और हेड कांस्टेबल राजेश यादव ने सैय्यद मोहम्मद सिराज रब्बानी को स्मैक के साथ दबोच लिया।

 

डीसीपी अभिषेक भारती ने बताया कि आरोपी मूलरूप से बाराबंकी के थाना कोठी गांव पैगंबरपुर पश्चिमी बेलांव कुसुंभी का रहने वाला है। उसने इविवि से बीकॉम और बाराबंकी से एलएलबी की पढ़ाई की है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments