प्रयागराज। प्रयाग क्लब ने एमआईसी को नौ विकेट से हराकर स्व. केशरी नाथ त्रिपाठी स्मृति अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमाया।
सीएवी कॉलेज मैदान पर बुधवार को खेले गए फाइनल में टॉस जीतकर एमआईसी ने 21.3 ओवर में 77 रन (मोहम्मद शायान 24, मोहम्मद रिदान 22, अर्णव अग्रवाल 4/26, अनंत पाल 2/08, नरहरि दीक्षित 2/13, मनित मालवीय 2/18) बनाए।
जवाब में प्रयाग क्लब ने 9.2 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य (प्रांजल सिंह 38, शुभ सोनी 29 नाबाद, मोहम्मद शायान 1/09) प्राप्त कर लिया। मैच में अंपायर मोहम्मद नबी व आदित्य वर्मा और खुर्शीद अहमद स्कोरर रहे।
मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि एनआईएस कोच हसबीन अहमद, पूर्व क्रिकेटर संतोष यादव व सेवानिवृत डीएसपी वीके आर्य ने पुरस्कार वितरित किए। अर्णव अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच, मनित मालवीय को बेस्ट बॉलर, अनंत पाल को बेस्ट बैटर और मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया प्रतियोगिता के संरक्षक रमेश पाल, अध्यक्ष अभिजीत सोनकर और सचिव प्रशांत सिंह रिंकू ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन अजय सिंह यादव और आयोजन सचिव शिवार्जित पाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर अमित सिंह, अकील अब्बास रिजवी, प्रशांत खरे, रितेश जायसवाल, जुल नूरैन आदि मौजूद रहे।
