पटना। बिहार की राजधानी पटना की व्यस्त सड़क पर चेकिंग के दौरान बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार ने तीन पुलिसकर्मियों को रौंद दिया। हादसे में महिला सिपाही की मौत हो गई, जबकि एक दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना के बाद पुलिस ने कार चालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें कार का मालिक भी शामिल है।
पुलिस ने बताया कि हादसा इसके पुरी क्षेत्र के अटल पथ पर उस वक्त हुआ, जब पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे थे। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला सिपाही कोमल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, एसआई दीपक कुमार और एएसआई अवधेश कुमार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस एक वाहन की जांच कर रही थी, तभी दूसरी तेज रफ्तार कार तीनों पुलिसकर्मियों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
