Homeप्रयागराजसंगम में पिकअप पलटी 18 घायल, एक की हालत गंभीर।

संगम में पिकअप पलटी 18 घायल, एक की हालत गंभीर।

प्रयागराज संगम स्नाम के लिए मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से आए श्रद्धालुओं की पिक अप शुक्रवार सुबह संगम क्षेत्र के फोर्ट रोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला समेत 18 लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। सभी घायलों का स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

चालक के अनुसार, ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ है। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी मुकेश ने बताया कि एक पंडित की सलाह पर भागचंद पाल (25) संगम स्नान करने के लिए निकले थे। उनके परिवार से एक महिला समेत 15 सदस्य और पांच पड़ोसी समेत 20 लोग बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे पिकअप से रवाना हुए।

 

गाड़ी पर सवार कुछ लोग खड़े और कुछ बैठे थे। रातभर वह लोग देवी देवताओं के भजन गाते हुए प्रयागराज पहुंचे। सुबह करीब आठ बजे वह लोग

का ताया संगम क्षेत्र में प्रवेश कर चुके थे। बड़े हनुमान मंदिर के पास स्थित फोर्ट मोड़ पर पहुंचे ही थे कि तभी अचानक उनके गाड़ी के सामने एक अन्य वाहन आ गया, जिसे बचाने के लिए पिकअप चालक रामेश्वर पाल ने ब्रेक लगाया, तभी उनकी गाड़ी का बैंक फेल हो गया। गाड़ी तेज होने की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई।

 

इसके बाद कुछ दूर तक सड़क पर फिसलते हुए सामने एक चबूतरे सेट करा कर रुक गई। हादसे के बाद श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों में भी अफरातफरी मच गई। राहगीरों की मदद से गाड़ी में फंसे श्रद्धालुओं को एक-एक करके बाहर निकाला गया। लोगों की सूचना पर संगम पुलिस चौकी इंचार्ज पवन कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत बचाव का कार्य शुरू किया। फिर दो एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को एसआरएन अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments