प्रयागराज। विश्वविद्यालय (इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए शुक्रवार को एलएलबी, एलएलएम और एमकॉम की परीक्षा आयोजित की गई। एलएलबी प्रवेश परीक्षा में ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड को मिलाकर कुल 15 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। ऑनलाइन मोड में 82 फीसदी व ऑफलाइन में 87 फीसदी परीक्षार्थियों की उपस्थिति रही।
सुबह 09:30 से 11:40 बजे तक हुई एलएलबी की ऑनलाइन मोड परीक्षा में 3,204 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 714 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, 09.30 से 11.30 बजे तक में हुई ऑफलाइन परीक्षा में 5.717 अभ्यर्थी पंजीकृत थे. जिनमें से 4.963 परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और 754 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
एलएलएम प्रवेश, परीक्षा के ऑनलाइन मोड 84 फीसदी व ऑफलाइन मॉड में 88 फीसदी परीक्षार्थियों की उपस्थिति रही। 1,665. परीक्षार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा दी और 307 गैरहाजिर रहे।
वहीं, ऑफलाइन में 2,601 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 356अनुपस्थित रहे। वहीं, एमकॉम ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में 92 फीसदी व ऑफलाइन में 90 फीसदी परीक्षार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
दोपहर 02:00 बजे से 04:10 बजे तक हुई ऑनलाइन परीक्षा में 459 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और जबकि 42 गैरहाजिर रहे। वहीं, ऑफलाइन मोड में हुई परीक्षा में 426 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 49 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
