Homeमहत्वपूर्ण जानकारीमध्य, दक्षिण भारत में भारी बारिश, महाराष्ट्र में 8 की मौत कई...

मध्य, दक्षिण भारत में भारी बारिश, महाराष्ट्र में 8 की मौत कई जगह जलभराव। 

नई दिल्ली/मुंबई। महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत मध्य और दक्षिण भारत के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जगह-जगह जलभराव से यातायात बाधित हुआ है। महाराष्ट्र में वर्षा जनित हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई है. जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। लंबे इंतजार के बाद दिल्ली-एनसीआर में रविवार तड़के आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को तपती गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि, कुछ इलाकों में बारिश के बाद बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानियां भी उठानी पड़ीं। वहीं, पश्चिमी, पूर्वी और उत्तरी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर लू का प्रकोप बना रहा।

 

मुंबई में अधिकारियों ने बताया कि मुंबई, सिंधुदुर्ग, धुले, नासिक, संभाजी नगर, नंदुरबार और अमरावती जिलों में बिजली गिरने से आठ मौतें हुई हैं और 10 लोग घायल हुए हैं। रत्नागिरी, रायगढ़, पालघर, ठाणे, पुणे के घाट क्षेत्र और सतारा व कोल्हापुर में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पहले ही रत्नागिरी और रायगढ़ जिले के लिए बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया था। पूर्वानुमानों के मद्देनजर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को बारिश से प्रभावित होने वाले इलाकों में पहले ही तैनात कर दिया गया था।

 

कोंकण और गोवा में भी भारी बारिश हुई है। बारिश के कारण समुद्र में साढ़े चार मीटर से ऊंची लहरें उठीं।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments