प्रयागराज। मऊआइमा थाना क्षेत्र की रहने वाली अनुसूचित जाति की विधवा महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के प्रधान के दो बेटों समेत तीन लोगों ने आवास और पेंशन दिलवाने का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया है।
मऊआइमा पुलिस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज जांच में जुटी है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के गांव में महिला अपने परिवार संग रहती है।आज से राज पंचक योग प्रशासनिक व राजनीतिक गतिविधियों के लिए अहम
प्रयागराज। 16 जून को दोपहर 1:10 बजे से राज पंचक शुरू हो रहा है, जो 20 जून को रात 09:45 बजे तक चलेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित दिवाकर त्रिपाठी के मुताबिक, इसमें कई कार्य निषिद्ध माने जाते हैं, लेकिन सरकारी कार्यों की शुरुआत के लिए यह समय अनुकूल होता है। इस दौरान संपत्ति से जुड़े मामलों में निर्णय लेना लाभकारी हो सकता है। प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियों के लिए भी राज पंचक फायदेमंद माना जाता है। उन्होंने बताया कि सोमवार से शुरू होने वाले पंचक को राज पंचक, कहा जाता है, जो शुभ माना जाता है और इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता भी मिलती है। खासकर सरकारी और संपत्ति से जुड़े कार्यों में, हालांकि इसमें मांगलिक संस्कार करने से बचना चाहिए।पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि करीब छह माह पहले आरोपी महबूब आलम ने कहा कि अपना आधार कार्ड लेकर शाम को कार्यालय पर आ जाना। तुम्हें विधवा पेंशन और आवास दिलवा दूंगा। उनके झांसे में आकर वह प्रधान के कार्यालय में गई। आरोप है कि यहां पहले मौजूद आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी महबूब आलम ने जल्द शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।
