Homeखेलरोहित - विराट के रास्ते पर चलना चाहते हैं नए कप्तान गिल। 

रोहित – विराट के रास्ते पर चलना चाहते हैं नए कप्तान गिल। 

लंदन। भारतीय टीम के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने कभी राष्ट्रीय टीम का कप्तान बनने का सपना नहीं देखा था, लेकिन, यह जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने न सिर्फ कई लक्ष्य निर्धारित किए हैं बल्कि अपने पूर्ववर्ती कप्तानों रोहित शर्मा और विराट कोहली के सकारात्मक पक्षों को अपनाकर उनके रास्ते पर चलने का फैसला भी किया है। शुभमन ने स्वयं के लिए टीम का ऐसा माहौल बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जहां हर खिलाड़ी सुरक्षित महसूस करे।

 

गिल को ऐसी टीम की जिम्मेदारी दी गई है, जो बदलाव के दौर से गुजर रही। इस टीम पर 2007 के बाद से इंग्लैंड में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जिताने का जिम्मा है। यह आसान नहीं होगा। पांच टेस्ट की सीरीज का पहला मैच 20 जून से लीड्स में खेला जाना है। गिल ने इंग्लैंड में कहा, मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनना चाहता हूं, इसलिए उपलब्धियों और ट्रॉफियों के साथ मैं ऐसी टीम संस्कृति बनाना चाहता हूं, जहां हर कोई सुरक्षित और खुश रहे। गिल जानते हैं कि यह कहना जितना आसान है, करना उतना ही कठिन है। गिल ने कहा, मुझे पता है कि यह बहुत मुश्किल हो सकता है, क्योंकि अलग-अलग टीमें होती हैं, लेकिन यही मेरा लक्ष्य होगा। गिल ने कहा, खिलाड़ी को उसकी क्षमताओं और योग्यताओं में सुरक्षित महसूस कराना मुझे लगता है कि सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है, जो एक नेतृत्वकर्ता को करना चाहिए

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments