Homeअपराधसामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर।

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर।

पांच दिनों बाद भी सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है. पीड़ित महिला अनुसूचित जाति के होने और आरोपियों के दूसरे समुदाय के होने के चलते इलाके में तनाव व्याप्त है. जबकि पीड़ित महिला भी दहशत में है. हालांकि पुलिस कई टीमें लगाकर आरोपियों की तलाश कर रही है लेकिन तकनीकी सहारे के बाद भी पुलिस का खाली हांथ होना उनकी कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर कथा है. करीब पांच दिन पूर्व मऊआइमाके एक गांव की एक अनुसूचित जाति की विधवा महिला को आधार कार्ड के साथ जमखुरी गांव के प्रधान पुत्र महबूब आलम और महताब आलम ने. अपने कार्यालय बुलवाया था. आरोपियों ने उसे सरकारी आवास व विधवा पेंशन के बहाने से बुलाया था. महिला का आरोप है कि कार्यालय पर – मौजूद महताब और महबूब के साथ एक अन्य युवक ने बारी बारी से उसके -साथ दुष्कर्म किया है. महिला की – तहरीर पर पुलिस ने सभी के खिलाफ – गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments