Homeखेलआज से भारत की शुभ शुरुआत। 

आज से भारत की शुभ शुरुआत। 

इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का आगाज आज से हो रहा है. इंडियन टीम इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट लीड्स के हेडिंग्ले में खेलेगी. यह मैच 20 जून से 24 जून तक खेला जाएगा. विराट कोहली-रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में युवा कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में ये भारतीय टीम की टेस्ट क्रिकेट में नई शुरुआत होगी. यह टेस्ट सीरीज शुभमन गिल के लिए भी एक बड़ी परीक्षा होगी. क्योंकि इंग्लैंड की जमीन पर भारत का टेस्ट रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है.

 

मिडिल ऑर्डर संभालेंगे गिल विराट कोहली के संन्यास के बाद नए टेस्ट कैप्टन शुभमन गिल को 4 नंबर पर खेलने के लिए सेलेक्ट किया गया है. कैप्टन गिल मिडिल ऑर्डर को संभालेंगे. एक इंटरव्यू में टेस्ट टीम के वाइस कैप्टन रिषभ पंत ने कहा-मुझे लगता है कि अब भी इस बात पर चर्चा चल रही है कि तीसरे नंबर पर कौन खेलेगा. लेकिन चौथे और पांचवें नंबर पर निश्चित रूप से फैसला हो चुका है. मुझे लगता है कि शुभमन चौथे नंबर पर बैटिंग करेंगे और मैं पांचवें नंबर पर ही खेलूंगा और बाकी हम इस पर चर्चा करते रहेंगे.

 

तीन टेस्ट खेल सकते बुमराह इंग्लैंड में आज से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में बुमराह कम से कम तीन टेस्ट मैच खेल सकते हैं, जिसमें हेडिंग्ले में पहला टेस्ट शामिल है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बुमराह ने कहा कि अभी संख्या तय नहीं हुई है. वह पहला टेस्ट निश्चित रूप से खेलेंगे. इसके बाद स्थिती और कार्यभार का आकलन करेंगे, लेकिन अभी 3 टेस्ट खेलने की बात कह सकता हूं. इससे पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी कह चुके हैं कि बुमराह आने वाले हफ्तों में तीन टेस्ट खेल सकते हैं.

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments