कीव। रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष में शनिवार रविवार की दरम्यानी रात बड़ी तबाही वाली रही। रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया। रूस ने यूक्रेन पर 477 ड्रोन और 60 मिसाइलें दागीं।
यूक्रेन के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि रूस की ओर से यह कार्रवाई से तीन साल पुराने युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों में सफलता की उम्मीदें और धूमिल हो गई हैं। यूक्रेन की वायु सेना ने दावा किया कि रूस ने यूक्रेन पर कुल 537 हवाई हथियार दागे। इसमें 477 ड्रोन और फर्जी हथियार तथा 60 मिसाइलें शामिल हैं। इनमें से 249 को मार गिराया गया और 226 खो गए। यूक्रेन की वायु सेना के संचार प्रमुख यूरी इहनात ने बताया कि रात में अभी तक का सबसे बड़ा हवाई हमला था। इसमें ड्रोन और विभिन्न प्रकार की मिसाइलों को शामिल किया गया। यह हमला यूक्रेन के पश्चिमी क्षेत्र, राजधानी कीव समेत पूरे क्षेत्र को निशाना बनाकर किया गया, जो अग्रिम मोर्चे से काफी दूर है। यूक्रेन पर यह हमला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अधिव के शुक्रवार को दिए गए उस बयान के बाद हुए हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि मॉस्को इस्तांबुल में सीधे शांति वार्ता के नए दौर के लिए तैयार है।
