Homeप्रयागराजजिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में एक अत्याधुनिक सभागार कक्ष के सुदृढ़ीकरण एवं...

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में एक अत्याधुनिक सभागार कक्ष के सुदृढ़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का फीता काटकर किया लोकार्पण

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ के द्वारा शुक्रवार को महाकुम्भ-2025 योजनान्तर्गत कलेक्टेªट परिसर स्थित संगम सभागार में कराये गये सुदृढ़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण के कार्य का दीप प्रज्जवलन, विधिवत पूजा-पाठ एवं मंत्रोच्चार के साथ फीता काटकर लोकार्पण किया गया। उपरोक्त कार्य, कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कराया गया, जिसकी लागत 105.49 लाख रूपये जीएसटी सहित है। परियोजना में पुराने हाल का नया फर्श, टाइलिंग, नई सेंटर टेबल, कुर्सिया, कैसेट एयर कंडीशन, वॉल पैनलिंग, किचन, शौचालय की मरम्मत तथा विद्युतीकरण सहित अन्य नवीनीकरण के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया गया। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग श्री सत्य प्रकाश मिश्र के द्वारा बताया गया कि पुराने दरवाजे व खिडकियों को हटाकर उनके स्थान पर नये इलेक्ट्रिक लाइट फिटिंग दरवाजे-खिड़की, वीडियो कांफ्रेंस हेतु वाइफाई से युक्त 6 टीबी सेट, पी0टी0जेड0 कैमरा सहित खिडकियों पर ब्लेन्डिंग एवं कोरियन मार्बल टाप से युक्त आधुनिक टेबल एवं वीडियो कांफ्रेंसिंग सुविधा हेतु 50 माइक सिस्टम की स्थापना कराते हुए कलेक्टेªट परिसर में एक अत्याधुनिक सभागार कक्ष उच्चीकृत कर तैयार कराया गया है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments