प्रयागराज। बारिश के बीच मंगलवार को बैरहना में खिन्नी वाली गली के पास सड़क और सीवर लाइन धंस गई। इसकी वजह से नौ गलियों में सीवर का पानी भर गया है। इससे दो हजार से अधिक लोग प्रभावित हो गए और उनका घर से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ में बीमारी फैलने की आशंका बन गई है। लोगों ने बताया कि इसे ठीक करने में समय लगने की बात कही जा रही है।
सड़क और सीवर सुबह ही धंस गई थी। लोग सुबह उठे तो गलियों में सीवर का पानी भरा था। कुछ देर में सच्चाई सामने आई है। बैरहना से सीवर की मुख्य लाइन जा रही है। खिन्नी वाली गली के पास पाइप लाइन और सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा हो गया है।
पार्षद आकाश सोनकर के साथ स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त से मिलकर स्थिति से अवगत कराया, साथ ही ज्ञापन सौंपा।
