Homeमहत्वपूर्ण जानकारीभारत पर बहुत कम टैरिफ के साथ हम डील करने जा रहे,...

भारत पर बहुत कम टैरिफ के साथ हम डील करने जा रहे, प्रतिस्पर्धी रहेगें :ट्रंप 

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से पुष्टि की है कि भारत और अमेरिका जल्द ही बहुत कम टैरिफ (आयात शुल्क) पर व्यापार समझौते को अंतिम रूप देंगे। इस डील से दोनों देशों को अधिक प्रतिस्पर्धी बनने में मदद मिलेगी। ताजा बयान में वह बोले, मुझे लगता है कि हम भारत के साथ एक डील करने जा रहे हैं और यह एक अलग तरह का समझौता होने जा रहा है। इसमें हम आगे बढ़कर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम होंगे। वार्ता अब महत्वपूर्ण चरण में पहुंच चुकी है।

 

बता दें भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता छठे दिन भी जारी रही। भारत अपने उत्पादों के लिए अधिक बाजार पहुंच की मांग कर रहा है। उधर, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, अभी, भारत किसी को भी स्वीकार नहीं करता है। मुझे लगता है कि भारत ऐसा करने जा रहा है, यदि वे ऐसा करते हैं, तो हम बहुत कम टैरिफ के लिए एक समझौता करने जा रहे हैं। दोनों देश टैरिफ वृद्धि पर 90 दिनी विराम की 9 जुलाई की समय सीमा से पहले द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर बातचीत कर रहे हैं। मुख्य वार्ताकार राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में भारत ने कृषि मामलों पर सख्त रुख अपनाया है। लेकिन इसके बीच में ट्रंप का बयान अहम है। इससे पहले उन्होंने 27 जून को भारत से बड़ा व्यापार समझौता होने के संकेत देते हुए द्विपक्षीय वार्ता प्रक्रिया में बड़ी प्रगति पर आश्वासन जताया था। उन्होंने कहा था कि भारत के साथ सौदा अंतिम चरण में है

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments