Homeखेलयशस्वी का फिर बोला बल्ला, गिल का लगातार दूसरा शतक 

यशस्वी का फिर बोला बल्ला, गिल का लगातार दूसरा शतक 

बर्मिघम। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ी भारतीय टीम ने एजबेस्टन टेस्ट में अपने दो सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव के बिना उत्तरने का फैसला लिया। इंग्लैंड के खिलाफ पहले दिन एक समय भारत के 211 रन पर पांच विकेट गिर चुके थे और टीम मुश्किल में दिखाई दे रही थी, लेकिन शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए रविंद्र जडेजा (41*) के साथ मिलकर टीम को न सिर्फ उबारा बल्कि लगातार दूसरे टेस्ट मैच में शतक जड़ा। भारत ने पहले दिन 5 विकेट पर 310 रन बनाए हैं।

 

शुभमन 216 गेंद में 114 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं और जडेजा के साथ छठे विकेट के लिए 99 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं। गिल कप्तानी के दो टेस्ट में शतक लगाने वाले भारत के चौथे कप्तान बन गए हैं। वह विजय हजारे, गावस्कर, विराट कोहली की श्रेणी में शामिल हो गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ रनों का अंबार लगाते आ रहे ओपनर यशस्वी ने एक बार फिर अपनी चमक बिखेरी, लेकिन वह सीरीज में लगातार दूसरा शतक नहीं लगा पाए। लगा कि यशस्वी इंग्लैंड के खिलाफ अपना चौथा शतक लगाने जा रहे हैं, तब वह 87 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने तीसरे क्रम पर खेलने आए करुण नायर (31) के साथ 80 और गिल के साथ 66 रन की साझेदारियां निभाई। भारत ने इस टेस्ट में तीन परिवर्तन किए

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments