प्रयागराज। के प्री इंटर कॉलेज में आयोजित जिला नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पहले दिन अंडर-15 बालक व अंडर-17 बालक/बालिका वर्ग में केपी इंटर कॉलेज विजयी रहा।
अंडर-17 बालक में मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज और अंडर-17 बालिका में भवानी भीख इंटर कॉलेज पड़िला को तीनों ग्रुपों में ‘ किसी टीम के नं आने’ से विजयी घोषित किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के उपाध्यक्ष प्रशासन डॉ. के सी श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि सचिव मुरली मनोहर सिन्हा ने किया। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह ने किया।
दूसरी ओर मुंशी काली प्रसाद अंडर-14 सात ए साइड हॉकी प्रतियोगिता के पहले मैच में केपी इंटर कॉलेज ए बनाम बीआर एकेडमी के मध्य खेला गया। इसमें केपी ‘इंटर कॉलेज ने 4-1 से विजय दर्ज की। इसकी तरफ से पहले हाफ में समद अहमद व अनुराग निषाद ने गोल किए। दूसरे हाफ में बीआर एकेडमी की ओर से रुद्र यादव ने गोल किया। इसके बाद केपी इंटर कॉलेज के खिलाड़ी समद अहमद ने तीसरा और हरी ने चौथा गोल कर केपी इंटर कॉलेज को 4-1 से विजयी बनाया।
दूसरा मैच मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज और केपी इंटर कॉलेज बी टीम के मध्य खेला गया। यह मैच मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज ने 5-2 से जीता। तीसरे मैच में बीआर एकेडमी ने पड़िला अकादमी को 5-0 से पराजित किया। चौथे मैच में ऐनी स्पोर्ट्स अकादमी व पड़िला अकादमी के बीच खेला गया। इसमें ऐनी स्पोर्ट्स अकादमी ने 4-1 से मैच जीता। संचालन उमेश खरे ने किया।
दोनों प्रतियोगिताओं में सुधांशु, सनी पांडे, राशिद अहमद, दिनेश भारती, राहुल यादव, शुभम भारती, शुभम गौड़, जमशेद खान, अर्शी परवीन, नितेश मौर्य, ऋषि सिंह रहे।
