नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। दो वर्षों में 3.5 करोड़ नौकरियां दी जाएंगी। इसके लिए 99.44 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। यह पैसा रोजगार प्रोत्साहन योजना (एंप्लॉयमेंट इंसेंटिव स्कीम-ईआईएस) के तहत खर्च किया जाएगा।
केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इस योजना को दो भागों में बांटा गया है, भाग ए और भाग बी। इसके तहत भाग ए पहली बार नौकरी करने वालों के लिए है। इस हिस्से में ऐसे युवाओं को फायदा मिलेगा जो पहली बार नौकरी में शामिल हो रहे हैं। अगर कोई कंपनी या उद्योग ऐसे युवाओं को नियुक्त करता है, तो सरकार उस कंपनी को प्रोत्साहन राशि देगी। इसका मतलब ये हुआ कि कंपनियां नए युवाओं को नौकरी देने के लिए ज्यादा इच्छुक होंगी, क्योंकि सरकार उनकी मदद करेगी। भाग बी, ईपीएफओ और न्यूटन से जुड़ा है। यह हिस्सा उन कर्मचारियों के लिए है, जिनका पंजीकरण ईपीएफओ में होता है। यानी अगर आप किसी कंपनी में काम कर रहे हैं, और आपका पीएफ (प्रोविडेंट फंड) कटता है तो सरकार आपके हिस्से की कुछ पीएफ राशि खुद जमा करेगी।
युवाओं को यह नौकरी कैसे मिलेगी : जिन कंपनियों को सरकार की यह प्रोत्साहन राशि मिलेगी, वे नए कर्मचारियों की भर्ती करेंगी। इसके लिए सरकार जल्द ही पोर्टल के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराएगी। एनएसडीसी (राष्ट्रीय कौशल विकास निगम) और अन्य रोजगार पोर्टल के जरिए इन नौकरियों की जानकारी दी जाएगी। 18 से 40 वर्ष तक के युवा, जिनका अभी तक कोई पीएफ खाता नहीं है और जो पहली बार नौकरी कर रहे हैं। जिनकी मासिक सैलरी 15,000 रुपये से कम है। जिन कंपनियों में कम से कम 10 कर्मचारी हैं और जो ईपीएफओ से जुड़ी हैं।
