प्रयागराज। एंटी करप्शन की टीम ने करछना थाने में तैनात दरोगा अभिनव सिंह को 25 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि करछना थाने में दर्ज जबरन वसूली की एफआईआर में धारा हटाने और नाम निकालने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी। शनिवार को वाराणसी के एंटी करप्शन कोर्ट में आरोपी दरोगा को पेश किया जाएगा। घटना के बाद आरोपी अभिनव सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
करछना के गांव देवरी खुर्द निवासी रवि सिंह ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि उनके विरुद्ध करछना थानें में एफआईआर दर्ज है।
मामले में धारा हटाने और केस से नाम निकालने के लिए मूलरूप से बलिया जिले के थाना सहत वारं गांव रजौली निवासी दरोगा अभिनव सिंह 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है, जो कि करछना, थाने में तैनात है।
शिकायत पर एंटी करप्शन निरीक्षक वर्षा श्रीवास्तव के नेतृत्व – में टीम बनाकर निरीक्षक रविंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी शशिकांत शर्मा, सुभाष चंद्र द्विवेदी, अनिरूद्ध कुमार बलवंत, कांस्टेबल दीपक शुक्ला, सुनील यादव आदि ने उक्त आरोपी को गांव देवरी खुर्द स्थित शिकायतकर्ता रवि सिंह के भट्ट के पास से 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम ने आरोपी के खिलाफ औद्योगिक थाने में अभियोग पंजीकृत कराया।अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका भी जांची जाएगी :
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद एंटी क करप्शन की टीम ने मोबाइल जब्त ने कर लिया है। इस मोबाइल के र्द माध्यम से टीम उसके साथी समेत अन्य पुलिसकर्मियों की भ्रष्टाचार में भूमिका भी जांचेगी। वहीं, गिरफ्तारी के बाद आरोपी अभिनव ने बताया कि उसे गलत फंसाया जा रहा है।
